कैसे पहुँचे नारनौल / How to reach Narnaul / How to get to Narnaul

नारनौल पहुँचनें को बस सेवा 

-नारनौल पहुँचनें को रेल/ ट्रेन सेवा 

-हवाई मार्ग से नारनौल कैसे पहुँचे 

नारनौल हरियाणा के दक्षिणी छोर पर बसा एक ऐतिहासिक नगर है| जो राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 11 ( रेवाड़ी से जैसलमेर) पर रेवाड़ी से लगभग 52 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और चरखी दादरी से जयपुर हाईवे पर दादरी से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है| 

दिल्ली से नारनौल कैसे पहुँचे 

दिल्ली से बस द्वारा 
नारनौल पहुँचने के लिए दिल्ली से 24 घंटे सीधी बस सेवा है| दिल्ली सराय काले खां बस अड्डे और धौलाकुआँ से हरियाणा राज्य परिवहन और राजस्थान राज्य पथ निगम की बसें नियमित रूप से चलती हैं जो गुडगाँव-रेवाड़ी होते हुए सीधे नारनौल आती हैं| 
इसके अलावा मेट्रो से MG रोड, इफको चौक या हुडा सिटी सेण्टर गुडगाँव आकर भी इफको चौक बस स्टॉप से नारनौल के लिए 24 घंटे बस सेवा उपलब्ध है| 
दिल्ली से रेल द्वारा 
नारनौल नगर दिल्ली-जयपुर रेल मार्ग पर दिल्ली से लगभग सवा सौ किलोमीटर और जयपुर से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-रींगस रूट पर चलने वाली गाड़ियों से नारनौल पहुँचा जा सकता है| 

चंडीगढ़ से नारनौल कैसे पहुंचें 

चंडीगढ़ से बस द्वारा 
नारनौल पहुँचने के दो रास्ते हैं| एक अम्बाला-पानीपत-दिल्ली होकर और दूसरा अम्बाला-पानीपत-रोहतक-चरखी दादरी होकर|  दोनों ही मार्गों पर दिन-रात बसें उपलब्ध हैं| जिन्हें दिल्ली की भीड़ से बचना हो वे रोहतक होकर आ सकते हैं| यह रास्ता कुछ छोटा भी है| 
चंडीगढ़ से रेल द्वारा
चंडीगढ़ से नारनौल के लिए सीधी रेल सेवा भी उपलब्ध है- चंडीगढ़-बांद्रा ट्रेन इसी रूट से चलती है| इसके अलावा चंडीगढ़ से दिल्ली या रेवाड़ी जंक्शन आकर भी नारनौल के लिए ट्रेन पकड़ी जा सकती है| 

जयपुर से नारनौल कैसे पहुँचे 

नारनौल से जयपुर के बीच दिन भर सीधी बस सेवा उपलब्ध है और रेल सेवा भी है| रात्रि में आने के लिए जयपुर से बहरोड़ 24 घंटे बस सेवा है| बहरोड़ से नारनौल मात्र 25 किलोमीटर है जहाँ टैक्सी से आया जाया जा सकता है| 
सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी से नारनौल के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है| वहीँ जैसलमेर, बीकानेर, घडसाना, हनुमानगढ़, सिक्कर, रतनगढ़, झुंझुनू और चिडावा, खेतड़ी, अलवर आदि से भी बस सेवा दिन-रात उपलब्ध है|  

हवाई मार्ग से नारनौल कैसे पहुँचे 

हवाई मार्ग से नारनौल पहुँचने के लिए दिल्ली हवाई अड्डा सबसे नजदीक है| दिल्ली से नारनौल के लिए बस, रेल या टैक्सी से पहुँचा जा सकता है| 



Share this