कैसे पहुँचे महेंद्रगढ़ / How to reach Mahendergarh / How to get to Mahendergarh

-महेंद्रगढ़ कैसे पहुंचें 

-महेंद्रगढ़ पहुँचनें को बस सेवा 

-महेंद्रगढ़ पहुँचनें को रेल/ ट्रेन सेवा 

-हवाई मार्ग से महेंद्रगढ़ कैसे पहुँचे 

महेंद्रगढ़ हरियाणा के दक्षिणी छोर पर बसा जिला और एक ऐतिहासिक नगर है| जो जयपुर-चरखी दादरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नारनौल से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और चरखी दादरी से महेंद्रगढ़ की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है| 

दिल्ली से महेंद्रगढ़ कैसे पहुँचे 

दिल्ली से बस द्वारा 
महेंद्रगढ़ पहुँचने के लिए दिल्ली से सीधी बस सेवा है, लेकिन बसों की संख्या सिमित है| दिल्ली सराय काले खां बस अड्डे और धौलाकुआँ से हरियाणा राज्य परिवहन की बसें चलती हैं जो गुडगाँव-रेवाड़ी होते हुए सीधे महेंद्रगढ़ आती हैं| 
इसके अलावा मेट्रो से MG रोड, इफको चौक या हुडा सिटी सेण्टर गुडगाँव आकर भी इफको चौक बस स्टॉप से महेंद्रगढ़ के लिए बस ले सकते हैं|
यदि सीधी बस  न भी मिले तो दिल्ली या गुडगाँव से रेवाड़ी/नारनौल आने वाली किसी भी बस में रेवाड़ी आ जाएँ और रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ खूब बसें हैं| राज्य परिवहन के अलावा प्राइवेट बसें भी दिनभर चलती हैं| रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ की दूरी लगभग 55 किलोमीटर है|
दिल्ली से रेल द्वारा 
महेंद्रगढ़ नगर दिल्ली-बीकानेर रेल मार्ग पर दिल्ली से लगभग सवा सौ किलोमीटर दूरी पर स्थित है| दिल्ली-बीकानेर, दिल्ली-राजगढ़ (सादलपुर), दिल्ली- भगत की कोठी आदि रूट पर चलने वाली गाड़ियों से महेंद्रगढ़ पहुँचा जा सकता है| 

चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ कैसे पहुंचें 

चंडीगढ़ से बस द्वारा 
महेंद्रगढ़ पहुँचने के दो रास्ते हैं| एक अम्बाला-करनाल-पानीपत-रोहतक-चरखी दादरी होकर| दूसरा अम्बाला-करनाल-पानीपत-दिल्ली-रेवाड़ी होकर| रोहतक वाला रस्ता छोटा है इससे आने पर समय और धन दोनों कम लगते हैं| चंडीगढ़ से नारनौल वाया रोहतक जाने वाली बसें महेंद्रगढ़ होकर ही जाती हैं| 

चंडीगढ़ से रेल द्वारा
चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है| चंडीगढ़ से दिल्ली या रेवाड़ी जंक्शन आकर महेंद्रगढ़ के लिए ट्रेन पकड़ी जा सकती है| 

जयपुर से महेंद्रगढ़ कैसे पहुँचे 

महेंद्रगढ़ से जयपुर के बीच सीधी बस सेवा उपलब्ध है | जयपुर से नारनौल आकर भी महेंद्रगढ़ पहुँचा जा सकता है| नारनौल-महेंद्रगढ़ के बीच खूब बसें हैं|

सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी से महेंद्रगढ़ के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध है| जो बसें सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक से नारनौल या जयपुर जाती हैं वे महेंद्रगढ़ होकर ही जाती हैं|
अलवर और पिलानी के अलावा कोटा के लिए भी महेंद्रगढ़ से सीधी बस सेवा है|

हवाई मार्ग से नारनौल कैसे पहुँचे 

हवाई मार्ग से महेंद्रगढ़ पहुँचने के लिए दिल्ली हवाई अड्डा सबसे नजदीक है| दिल्ली से महेंद्रगढ़ के लिए बस, रेल या टैक्सी से पहुँचा जा सकता है| 




Share this