वोटर कार्ड में गलती है तो अब ऑनलाइन ठीक करें

वोटर कार्ड में गलती है तो घर बैठे ऑनलाइन ठीक करें| जाने कैसे 

वोटर कार्ड में गलती होना आम बात है| किसी का नाम गलत हो जाता है, तो किसी की उम्र | इससे लोग अक्सर परेशान रहते हैं कि कैसे ठीक करवाएं| किन्तु अब गलती को ऑनलाइन घर बैठे ही ठीक किया जा सकता है| कैसे? हम बताते हैं| 
वोटर कार्ड में गलती ठीक करवाने के दो तरीके हैं| 

ऑफलाइन फॉर्म भरकर -

आप अपने बूथ के BLO को फॉर्म 8 भरकर और जो गलती ठीक करवानी है उसका प्रमाण देकर ठीक करवा सकते हैं| बी एल ओ द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आपका नाम निर्वाचन क्षेत्र की चुनावी सूची में सही कर दिया जाएगा और नया वोटर कार्ड आपके घर के पते पर आ जाएगा|

ऑनलाइन 

वोटर कार्ड की गलती को आप अब ऑनलाइन भी ठीक कर सकते हैं | इसके लिए सबसे पहले https://www.nvsp.in वेबसाइट पर जाएं| वेब पेज पर ‘Correction of entries in electoral roll’ पर बने Form 8 को क्लिक करें| फॉर्म खुलने पर सबसे पहले हिंदी, अंग्रेजी और मलयालम में से अपनी भाषा चुन लें| * निशान वाले सभी खाने अनिवार्य रूप से भरें| (e) वाले सेक्शन में उस बॉक्स के आगे टिक करना है जिसे ठीक करवाना है| गलती ठीक करवाने के लिए उसे प्रमाणित करने के लिए अपना डॉक्युमेंट अपलोड करना होगा| सारी जानकारियां भरकर फॉर्म को सबमिट कर दें| फॉर्म अपलोड होते ही वहीं सक्रीन पर आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा| इस से आप अपने एप्लिकेशन का स्टेटस इसी वेबसाइट पर देख सकेंगे|


Share this