नारनौल में शोभा सागर पर होगा 51 फीट के रावण का दहन

नारनौल, 19 अक्टूबर|

श्री आदर्श सनातन धर्म ड्रामेटिकल क्लब नारनौल की ओर से इस वर्ष भी विजयदशमी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष केशव संघी एडवोकेट और संरक्षक किशन चौधरी एडवोकेट ने एक संयुक्त प्रेस नोट जारी कर इस भव्य आयोजन की पूरी रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि शोभा सागर तालाब पर हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में भगवान राम और रावण के बीच भव्य युद्ध का मंचन किया जाएगा। भगवान नारायण सेवा संस्था के कलाकारों द्वारा युद्ध मंचन के पश्चात 51 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार पर्यावरण का विशेष ध्यान रखते हुए ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया गया है।

इस बार जुलूस में दिल्ली की प्रसिद्ध ताशा पार्टी, ढोल-नगाड़े, नाचने वाली बग्गियां, डीजे पिकअप, आकर्षक झांकियां और राजस्थान का मशहूर नागिन बैंड मुख्य रूप से शामिल होंगे।


उधर शोभा सागर पर रंग-बिरंगी लाइट्स, बड़ा स्टेज और हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है तथा गणमान्य नागरिकों और जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है| 


Share this